बस्ती, जनवरी 2 -- हर्रैया, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड क्षेत्र के विभिन्न साधन सहकारी समितियों पर गुरुवार को किसानों के बीच यूरिया खाद का वितरण किया गया। खाद मिलने की सूचना पर समितियों पर सुबह से ही किसानों की काफी भीड़ जमा हो गई। विशेष रूप से दोपहर में धूप निकलने के बाद काफी संख्या में किसान केंद्रों पर पहुंचे। साधन सहकारी समिति कुचैला, केशवपुर और बड़हर खुर्द में सुचारू रूप से वितरण कार्य किया गया। बड़हर खुर्द समिति पर कौवाडांड, बेलाडे शुक्ल, डुहवामिश्र और भदासी गांवों के किसानों का जमावड़ा रहा। सचिव द्वारा किसानों की खतौनी जमा कर यूरिया उपलब्ध कराई गई। हर्रैया के एडीओ कोऑपरेटिव विजय वर्मा ने वितरण के आंकड़े साझा करते हुए बताया कि साधन सहकारी समिति बड़हर खुर्द में 50 किसानों को 140 बोरी यूरिया दी गई। इसी प्रकार डुहवा मिश्र इफको बाजार में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.