आगरा, अप्रैल 4 -- नगर निगम द्वारा मिशन कर्मयोगी-साधना सप्ताह के अंतर्गत विशेष कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य कर्मचारियों की कार्यक्षमता में सुधार लाना और उन्हें शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तैयार करना था। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को भारत सरकार द्वारा शहरी विकास के क्षेत्र में निर्धारित अनिवार्य पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया गया। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से कर्मचारियों को आधुनिक कार्यप्रणाली, बेहतर प्रबंधन और सेवा प्रदायगी के नए तरीकों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षकों ने पाठ्यक्रमों की उपयोगिता और उनके व्यावहारिक महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।कार्यशाला में मौजूद अधिकारियों ने कर्मचारियों को अपने कार्य के प्रति जिम्मेदारी, पारदर्शिता और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.