सहारनपुर, जनवरी 11 -- सहारनपुर। रविवार को दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में साधना शिविर एवं लोहड़ी पर्व का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भंडारे की व्यवस्था की गई, जिसमें लोगों ने श्रद्धा और प्रेम भाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया। पंचवटी गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में लोहड़ी पर्व की परंपरा के अनुसार लकड़ियों का अलाव जलाया गया। इस अवसर पर मूंगफली, रेवड़ी और तिलों का दहन कर पर्व मनाया गया। लोहड़ी प्रज्ज्वलन के दौरान उपस्थित महिलाओं, भाइयों और बहनों ने सामूहिक रूप से यह सामाजिक संकल्प लिया कि वे कन्या भ्रूण हत्या नहीं करेंगे और न ही इसे बढ़ावा देंगे। वक्ताओं ने कहा कि हमारे महापुरुषों ने नारी को सदैव सम्मान और महत्वपूर्ण स्थान दिया है। नारी शक्ति ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.