वाराणसी, मई 1 -- वाराणसी। साधना फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को शिवपुर स्थित अमृत आशा ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें गौरव मौर्य ने शादी की पांचवीं वर्षगांठ पर अपनी पत्नी सोनी मौर्य के साथ रक्तदान किया। ब्लड बैंक प्रबंधन दंपति को सम्मानित किया। ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. लक्षिता वार्ष्णेय, प्रबंधक आशीष, सिंह, संस्था अध्यक्ष डॉ. सौरभ मौर्य, दीपज्योति मौर्य, शिवांश सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...