शाहजहांपुर, मई 4 -- शाहजहांपुर। श्री रामचंद्र मिशन आश्रम में रामचंद्र महाराज की जयंती समारोह का शुभारंभ सोमवार को आध्यात्मिक वातावरण में हुआ। मिशन के अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस मेडिटेशन के मार्गदर्शक पूज्य गुरुदेव कमलेश डी. पटेल 'दाजी' के सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर आश्रम परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। इससे पहले रविवार देर शाम करीब सात बजे दाजी के आश्रम पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। बाबूजी महाराज के पुत्र सर्वेश चंद्रा, संयुक्त सचिव अर्जुन अग्रवाल, ए.के. गर्ग, यूपी प्रभारी अनुपम अग्रवाल, आश्रम प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह, माधोगोपाल अग्रवाल, राजगोपाल अग्रवाल समेत सैकड़ों अभ्यासियों और बच्चों ने फूल भेंटकर उनका अभिनंदन किया। यह भी पढ़ें- रामचंद्र महाराज की जयंती जयंती, आश्रम पहुंचने पर दाजी का भव्य स्वागत दाजी के आगमन से...