शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- श्री रामचन्द्र मिशन आश्रम में बसंत उत्सव-2026 के तीसरे चरण के दूसरे दिन का शुभारंभ प्रातः सामूहिक ध्यान साधना से हुआ। मिशन के अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस मेडिटेशन के वैश्विक मार्गदर्शक कमलेश डी. पटेल 'दाजी' के सान्निध्य में देश-विदेश से आए हजारों अभ्यासियों ने ध्यान कर विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की। आश्रम परिसर श्रद्धा, शांति और साधना के दिव्य वातावरण से आलोकित रहा। अपने संदेश में दाजी ने कहा कि आध्यात्मिक विकास के लिए ग्रहण करने की इच्छा और आंतरिक रिक्तता आवश्यक है। अहंकार जब चेतना को भर देता है, तब विकास का मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। तिनसुकिया (आसाम) से आए वरिष्ठ अभ्यासी रघुवीर अग्रवाल ने बाबूजी महाराज के साथ बिताए अनुभव साझा किए। सायंकालीन सत्र में भी दाजी ने साधकों को ध्यान कराया। आयोजन को सफल बनाने में कान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.