दरभंगा, सितम्बर 22 -- दरभंगा। जय गुरुदेव धर्म विकास संस्था, उज्जैन की दरभंगा शाखा द्वारा आयोजित 13 दिवसीय साधना शिविर का सोमवार को समापन हो गया। इस अवसर पर सुबह 8.15 बजे बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी बाबा उमाकांत जी महाराज ने हरियाणा के गुरुग्राम से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित समापन समारोह को संबोधित किया। इस शिविर में उत्तरी जोन के नौ जिलों से लगभग ढाई सौ सत्संगी, नामदानी एवं अनुयायी गुलाबी रंग के परिधानों में उपस्थित रहे। बाबा उमाकांत जी महाराज ने कहा कि साधना व सत्संग से ही मानवता की रक्षा संभव है। आने वाले समय में प्राकृतिक आपदाओं, बीमारियों तथा जन-धन की संभावित हानि को कम करने के उद्देश्य से देश के विभिन्न हिस्सों में साधना शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य लोगों को आध्यात्मिक साधना, सदाचार, शाकाहार और ...