गिरडीह, मार्च 26 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। शाश्वत तीर्थ सम्मेदशिखर मधुबन स्थित बीसपंथी कोठी में लंबे समय से साधनारत आर्यिका रत्न सुरत्नमति माता जी समाधि ले ली है। साध्वी की समाधि की खबर मिलते ही श्रद्धालुओं का जुटान हो गया। मधुबन स्थित समाधि स्थल में पूरे धार्मिक रीति रिवाज से साध्वी जी का अंतिम संस्कार किया गया। भारी संख्या में महिला पुरूष जैन अनुआई डोला यात्रा में शामिल हुए। बताया जाता है कि तपोभूमि पारसनाथ की पुण्य धरा मधुबन स्थित बीसपंथी कोठी में साधनारत साध्वी आर्यिका सुरत्नमति माता जी की मंगलवार देर रात अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया। स्वास्थ्य बिगड़ने की जानकारी जंगल में आग की तरह मधुबन में फैल गई। जानकारी मिलते ही बीसपंथी कोठी में श्रद्धालुओं का जुटान शुरू हो गया। रात करीब ग्यारह बजे साधनारत साधु साध्वी की उपस्थिति में सुरत्नमति माता जी का ...