रिषिकेष, मार्च 11 -- परमार्थ निकेतन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को साधकों ने योग और ध्यान के जरिए दिव्य ऊर्जा का अनुभव किया। इस दौरान साधकों ने विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास भी किया। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती और डॉ. साध्वी भगवती सरस्वती के सान्निध्य में साधकों ने महर्षि महेश योगी आश्रम की पवित्र भूमि पर विशेष ध्यान साधना की। इस दौरान विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना की गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और हरित संवर्द्धन के रुद्राक्ष के पौधों का रोपण करते हुए प्रकृति के साथ सामंजस्य और संतुलन बनाए रखने का स्वामी चिदानंद सरस्वती ने संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह वही दिव्य स्थल है, जहां कभी बीटल्स ने ध्यान साधना की थी। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि योग शक्ति है, भक्ति है, संगीत है और शांति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.