मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- सकरा। थाना परिसर में शनिवार को प्रशिक्षु डीएसपी सह थानेदार शिवानी श्रेष्ठा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। डीएसपी सकरा मनोज कुमार सिंह ने कहा कि होली में डीजे बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। सादे लिबास में पुलिस इलाके में गश्त लगाएगी। सहायक थानेदार रविकांत कुमार, एसआई कन्हैया कुमार पंडित, प्रमुख नूर आलम, मुख्य पार्षद हैदर अली आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...