बलरामपुर, अप्रैल 11 -- बलरामपुर। सादुल्लाहनगर थाने की पुलिस ने शनिवार को तीन वारंटियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। एसपी विकास कुमार के निर्देश पर जिले में वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान चलाया जाएगा। अभियान की निगरानी एएसपी विशाल पांडेय व सीओ उतरौला राघवेंद्र सिंह ने की। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार वर्मा की टीम ने शनिवार को ग्राम गोकुला बुजुर्ग निवासी छांगुर प्रसाद, ग्राम खानपुर निवासी पप्पू व नाथूराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीनों लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे, जिसके चलते इनके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। इस कार्रवाइ में दरोगा जमील खान, कपिल देव, हेड कांस्टेबिल विनोद यादव व अमजद खान की भूमिका सराहनीय रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.