बदायूं, अप्रैल 6 -- इलाके के गांव सादुल्लागंज में रविवार को तेज आंधी के कारण पक्की दीवार गिरने से उसकी चपेट में आने से गोवंश की मौत हो गई। तेज रविवार शाम चार बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और धूल भरी तेज आंधी चलने लगी। इसी दौरान गांव के निवासी नन्हे सिंह चौहान के घर की पक्की दीवार भरभरा कर ढह गई। गांव निवपासी पशुपालक नन्हे सिंह चौहान ने बताया शाम के समय आंधी आने से गिरी दीवार के मलबा में गाय दबकर मर गई। आंधी थमने के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने कड़ी मशक्कत कर ईंटों के ढेर को हटाया और गाय को बाहर निकाला। तब तक गोवशं ने दम तोड़ दिया। था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी है,
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.