गाज़ियाबाद, अप्रैल 28 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। नंदग्राम क्षेत्र के सादिक नगर में मंगलवार शाम तीन झुग्गियों में आग लगने से अफरातफरी मच गई। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब 15 से 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया। इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, सादिक नगर के खाली मैदान में 40 से अधिक झुग्गियां हैं। इनमें कई परिवार रहते हैं। मंगलवार शाम एक झुग्गी में आग लग गई। देखते ही देखते इस आग ने अन्य झुग्गियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने साढ़े पांच बजे सूचना फायर स्टेशन कोतवाली घंटाघर को दी। यह भी पढ़ें- मकान की तीसरी मंजिल पर आग लगी सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों से दमकलकर्मियों ने हौज पाइप के जरिए लगातार पानी की बौछार कर आग को फैलने से रोका। गनीमत रही कि समय रहते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.