सीवान, मार्च 10 -- सीवान। लायंस इंटरनेशनल के एक कार्यक्रम के दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन प्रदीप खेतान ने लायंस क्लब ऑफ़ सीवान ग्रेटर के प्रेसिडेंट मोहम्मद सादिक़ को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। इस मौक़े पर उन्हें इंटरनेशनल प्रेसिडेंट लायन ए.पी. सिंह के हस्ताक्षर वाला प्रमाण पत्र प्रदान किया। बताया गया कि मोहम्मद सादिक़ के नेतृत्व में क्लब लगातार नए सदस्यों को जोड़ने में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। अब तक लायंस क्लब ऑफ़ सीवान ग्रेटर, लायंस क्लब ऑफ़ सीवान शाहीन और लियो क्लब ऑफ़ सीवान बॉस्को मिलकर लगभग 90 नए सदस्यों को जोड़ चुके हैं।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजय अवस्थी कैबिनेट सेक्रेटरी लायन किशन बाजोरिया एवं उपस्थित क्लब सदस्यों ने सामाजिक सेवा और मानवता के कार्यों को आगे बढ़ाने क...