हाथरस, मार्च 17 -- सादाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सादाबाद में आज आयरन सुक्रोज सप्ताह (16 से 21 मार्च) का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक प्रदीप चौधरी (गुड्डू भैया) ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं, आशा व एएनएम कार्यकर्ता तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप चौधरी ने गर्भवती महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि गर्भावस्था के दौरान खून की कमी यानी एनीमिया एक गंभीर समस्या है, जो मां और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। उन्होंने कहा कि आयरन सुक्रोज के माध्यम से शरीर में आयरन की कमी को तेजी से पूरा किया जा सकता है, जिससे मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में मदद मिलती है। उन्होंने सभी गर्भवती महिल...