अलीगढ़, मार्च 3 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। सादाबाद में यमुना एक्सप्रेस वे हरिया गढ़ी के पास डबल डेकर बस ने ईको में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद आरटीओ टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। टीम ने मौके पर जांच कर रिपोर्ट तैयार की। मामले मे पूरी तरह से बस की लापरवाही नजर आई। रिपोर्ट के तथ्यों को पुलिस विवेचना में शामिल करेगी। दुर्घटना का कारण ओवरटेक माना जा रहा है। विभाग ने चालक का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। घटना सुबह करीब 4:20 बजे की है। हरिया गढी के पास चौकी मई क्षेत्र थाना सादाबाद, हाथरस में ईको गाडी नं. डीएल 9सीबीई 9852 में पीछे से आ रही बस बीआर 06 पीजी 7942 ने टक्कर मार दी। घटना में तीन महिला व तीन पुरुषों की मौत हो गई। आरटीओ दीपक कुमार शाह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। टीम ने मौके पर जांच की। आरटीओ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.