सादाबाद में ई-पॉस आधारित वितरण प्रणाली का शुभारंभ
हाथरस, अगस्त 17 -- सादाबाद। उचित दर विक्रेताओं को राहत देने और राशन वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं डिजिटल बनाने की दिशा में सोमवार को सादाबाद तहसील सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि किए जाने तथा ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सादाबाद विधायक गुड्डू चौधरी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उचित दर विक्रेताओं के लाभांश को Rs.90 से बढ़ाकर Rs.125 प्रति कुंतल किए जाने की घोषणा को महत्वपूर्ण कदम बताया। पूर्ति निरीक्षक गौरव माहेश्वरी ने उचित दर दुकानों पर क्यूआर आधारित सर्विस सेंटर और ई-पॉस मशीनों के माध्यम से विभिन्न ऑनलाइन सुविधाओं को उपलब्ध कराने की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- लाभांश मे वृद्धि से उचित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.