सादाबाद में अवैध कोचिंग सेंटर सील,शहर में ताबड़तोड़ छापेमारी
हाथरस, जून 25 -- हाथरस-सादाबाद: पिछले दिनों लखनऊ कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद पूरे प्रदेश में छापेमारी की जा रही है। जिससे जनपद हाथरस भी अछूता नहीं है। सादाबाद प्राइवेट बस स्टैंड के पास अवैध रूप से संचालित कोचिंग सेंटर को प्रशासन ने सील कर दिया। वहीं शहर में बेसमेंट में संचालित प्रतिष्ठानों पर एसडीएम सदर ने छापेमारी की। सादाबाद में प्राइवेट बस स्टैंड के पास संचालित दादा राम विद्यापीठ कोचिंग सेंटर पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में चल रहे अन्य कोचिंग संस्थानों में भी हड़कंप मच गया। प्रशासनिक अधिकारियों के निरीक्षण में पाया गया कि यह कोचिंग सेंटर एक घरेलू आवासीय परिसर में चलाया जा रहा था, जबकि व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन के लिए वैध अनुमति नहीं ली गई थी। संस्थान संचालकों ने एनओसी तो उपलब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.