हाथरस, जून 27 -- सादाबाद। सादाबाद रोडवेज बस स्टैंड पर अवैध कब्जा हो गया है। बस स्टैण्ड के बाहर किसी ने अवैध रुप से प्याऊ बना डाली है। अब एक कचौड़ी बिक्रेता ने बस स्टैंड के कार्यालय के भीतर ही अपना रसोई घर बना लिया है,लेकिन रोडवेज का सरकारी तंत्र जिला प्रशासन को पत्र भेजकर उनके एक्शन का इंतजार कर रहा है। यह भी पढ़ें- सादाबाद बस स्टैण्ड पर कब्जा,तांक रहे केवल अफसरअतिक्रमण की स्थिति सादाबाद में जब से बाइपास बना है। तब से बसें बसस्टैंड आने की बजय सीधे गुजरती है। इस कारण बसस्टैंड अतिक्रमण करने वालों का अड्डा बनता जा रहा है। वहां कोई कर्मी की तैनाती तक नहीं है। इसका फायदा अतिक्रमण करने वाले उठा रहे हैं। अब अब चौकाने वाला मामला संज्ञान में आया कि रोडवेज बसस्टैंड के अंदर अवैध तरीके से किचिन का संचालन किया जा रहा है। वहीं बस स्टैंड के बाहर बनी सार...