हाथरस, जुलाई 14 -- सादाबाद, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव मंस्याकला में सोमवार को आवारा सांड के हमले में एक किसान की मौत हो गई। किसान अपनी बाजरा की फसल को बचाने के लिए सांड को खेत से भगाने गया था। सांड ने उस पर हमला कर दिया। गांव मंस्याकला निवासी 65 वर्षीय लीलाधर सिंह पुत्र रूमाल सिंह सोमवार को अपने खेत पर पहुंचे थे। खेत में एक आवारा सांड बाजरा की फसल को नुकसान पहुंचा रहा था। फसल बचाने के उद्देश्य से जैसे ही लीलाधर सिंह सांड को भगाने के लिए आगे बढ़े, सांड अचानक उग्र हो गया और उन पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सांड ने किसान को कई बार सींगों से उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सांड को वहां से ...