सादाबाद तहसील परिसर में भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी
हाथरस, अगस्त 12 -- सादाबाद। आलू की उचित कीमत नहीं मिलने और किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन की ओर से सादाबाद तहसील परिसर में शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए प्रशासन और सरकार से समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। जिला अध्यक्ष सत्यदेव पाठक ने कहा कि आलू की उचित कीमत नहीं मिलने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने सरकार से 1600 रुपये प्रति कुंतल की दर से आलू की सरकारी खरीद कराए जाने की मांग की है, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। धरने के दौरान किसानों ने शीतगृह का भाड़ा माफ करने तथा किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किए जाने की मांग भी दोहराई। इसके साथ ही किसान रजिस्ट्री की अनिवार्यता समाप्त करने की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.