हाथरस, अप्रैल 11 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। सादाबाद विधानसभा को जाट लैंड कहा जाता है। रालोद उसे अपना गढ़ मानती है। 2022 के चुनाव में रालोद के प्रदीप चौधरी ने यहां परचम लहराया था,लेकिन इस बार एसआईआर के बाद 31702 वोट कटे है। जोकि संख्या बढ़ी है। निश्चित तौर पर आने वाले वर्ष 2027 के चुनाव में राजनैतिक पार्टियों के गणित को बिगाड़ेगी। सादाबाद विधानसभा में वर्ष 2022 के चुनाव में 373235 वोट थे। इनमें 201084 पुरुष और 172334 महिला मतदाता शामिल थी,लेकिन इस बार एसआईआर के बाद अब 341533 मतदाता शेष रह गये है। एसआईआर के बाद 31702 वोट कटे है।यहां पहले महिलाओं के 172334 वोट थे। जबकि अब 153192 रह गये है। इस प्रकार महिलाओं के 19142 वोट कटे है। सादाबाद में पहले पुरुषों के 201084 थे। अब 188338 वोटर रहे गये है। यहां पुरुषों के 12746 वोट कटे है। निश्चित तौर प...