हाथरस, मई 15 -- सादाबाद।शुक्रवार को सादाबाद इंटर कॉलेज सादाबाद में बालिकाओं की खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की प्रताप हाउस, शिवाजी हाउस, लक्ष्मीबाई हाउस एवं इंदिरा हाउस की टीमों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। छात्राओं ने खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय देते हुए सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में शिवाजी हाउस की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। लक्ष्मीबाई हाउस की टीम द्वितीय स्थान पर रही, जबकि प्रताप हाउस की बालिकाओं ने तृतीय स्थान हासिल किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। यह भी पढ़ें- सादाबाद इंटर कॉलेज में बालिकाओं की खो-खो प्र...