गाजीपुर, जनवरी 16 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित समता पीजी कालेज केन्द्र पर विधि (एलएलबी) की परीक्षा के पहले ही दिन शुक्रवार को 96 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। यहां तीन कालेजों के 501 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें एलएलएम के 23 छात्र भी शामिल हैं। केंद्राध्यक्ष प्राचार्य डॉ. पीयूष वर्मा ने बताया कि यहां तीन कालेजों के छात्र छात्रा विधि की परीक्षा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि कृष्ण सुदामा विधि महाविद्यालय मरदापुर, किसान विधि महाविद्यालय मुड़ियारी और गुरु फूलचंद विधि महाविद्यालय दौलतपुर के कुल 501 परीक्षार्थियों के बैठने के लिए सात कमरों में व्यवस्था की गई है। परीक्षा में सख्ती के चलते पहले ही दिन 96 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। उन्होंने बताया कि सहायक के रूप में प्रवक्ता डॉ. सुरेन्द्र प्रताप सिंह यादव, डॉ. प्यारेलाल यादव, डा. संतोष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.