गाजीपुर, मई 30 -- सादात (गाजीपुर)। नगर स्थित बापू महाविद्यालय के पास खेत में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तुरंत सीएचसी भिजवाया, जहां से उसे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ग्रामीणों ने एक युवक को गंभीर हालत में देखा। युवक की पहचान सादात नगर के वार्ड संख्या 4 निवासी 30 वर्षीय बंटी ठठेरा पुत्र स्व. दीना ठठेरा के रूप में की गई। सूचना पाकर पहुंचे उप निरीक्षक अनिरुद्ध द्विवेदी और सुरेन्द्र राम मिश्रा ने युवक की सांसे चलते देख आनन फानन में उसे मौके पर पहुंचकर युवक को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने युवक की स्थिति नाजुक बताते हुए उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस को घटनास्थल पर खून से सनी...