सादात के डाकघर में स्वीकृत पद से कम हैं कर्मचारी
गाजीपुर, अप्रैल 23 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय डाकघर में पद के सापेक्ष कर्मचारियों की कमी के चलते कामकाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। यहां स्वीकृत चार पदों (एक एसपीएम और तीन क्लर्क) के सापेक्ष वर्तमान समय एसपीएम और महज एक क्लर्क कार्यरत हैं, जिससे जनता को लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। वर्तमान में एसपीएम बृजेश यादव और एकमात्र क्लर्क देवीदयाल यादव कार्यरत हैं, जबकि यहां तीन क्लर्क का पद सृजित है। यही नहीं एसपीएम बृजेश यादव इन दिनों अवकाश पर हैं, जो 28 अप्रैल को लौटेंगे। कर्मचारियों की कमी के कारण आधार कार्ड जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए लोगों को डाक कार्यों से कर्मचारियों के खाली होने का इंतजार करना पड़ता है। पोस्टमैन और एमटीएस (मल्टी-टास्किंग स्टाफ) को भी अपने मूल कार्यक्षेत्र से हटकर काउंटर के कामों में हाथ बंटाना पड़ रहा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.