सादात की प्रज्ञा सिंह बनीं बिहार में असिस्टेंट रजिस्ट्रार
गाजीपुर, जून 22 -- सादात। ब्लॉक के ग्राम पंचायत मिर्जापुर की बेटी प्रज्ञा सिंह ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन असिस्टेंट रजिस्ट्रार को-ऑपरेटिव सोसाइटी (सहायक निबंधक, सहकारी समितियां) पद पर हुआ है। इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पिता अजय सिंह ने बताया कि प्रज्ञा की सफलता उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है। प्रज्ञा ने अपनी सफलता का श्रेय दादा सभाजीत सिंह, पिता अजय सिंह और दिवंगत माता प्रतिभा सिंह को दिया। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा वाराणसी के डिवाइन सैनिक स्कूल से प्राप्त की और वर्तमान में यूपी कॉलेज, वाराणसी से राजनीति शास्त्र में पीएचडी कर रही हैं। यह भी पढ़ें- मच्छरगांवा की बेटी बनी प्रखंड विकास पदाधिकारी खुशी की लहर ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.