गाजीपुर, मार्च 9 -- सादात। नगर स्थित समता इंटर कालेज के मैदान पर रविवार को फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसमें मेजबान सादात की टीम ने 27.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 234 रन बनाया। जवाब में वाराणसी की टीम 22.4 ओवर में 168 रन के स्कोर पर आल आउट हो गई, जिसके चलते मेजबान टीम ने 66 रन से जीत दर्ज किया। टीम के खिलाड़ी अभिषेक चौरसिया ने 27 गेंद पर 48 और आदित्य मोदनवाल ने 26 गेंद पर 40 रन बनाया था। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम के कप्तान सन्नी और उपजेता टीम के कप्तान ध्रुव को ट्राफी प्रदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.