बांका, अप्रैल 19 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के सादपुर पंचायत अंतर्गत सादपुर गांव में ढक्कन सहित नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन शनिवार को फुल्लीडुमर उत्तरी के जिला पार्षद सह बिहार जिला पार्षद संघ के अध्यक्ष विश्वजीत दीपांकर ने फीता काटकर किया। यह निर्माण कार्य 15वीं वित्त आयोग की योजना के तहत करीब सात लाख रुपये की लागत से कराया गया है। उद्घाटन के अवसर पर जिला पार्षद विश्वजीत दीपांकर ने कहा कि इस नाला निर्माण से गांव में लंबे समय से चली आ रही जल-जमाव की समस्या से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। बरसात के दिनों में पानी जमा होने से जहां आवागमन में परेशानी होती थी, वहीं गंदगी के कारण जलजनित बीमारियों का खतरा भी बना रहता था। यह भी पढ़ें- पांच करोड़ की लागत से नाला निर्माण का शिलान्यास अब ढक्कनयुक्त नाला बनने से साफ-सफाई बनी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.