मुरादाबाद, फरवरी 23 -- सोमवार को चक्कर की मिलक स्थित सपा कार्यालय पर संत गाडगे की जयंती सादगी और सम्मान के साथ मनाई गई। सपा नेताओं ने स्वच्छता और समाज सुधार के प्रणेता संत गाडगे को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया। जिलाध्यक्ष जयवीर यादव ने संत गाडगे के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य सामाजिक समानता और स्वच्छता का संदेश देना था। गाडगे महाराज ने शिक्षा और स्वच्छता के उपदेशों को रेखांकित किया। महासचिव फुरकान अली, लाखन सिंह सैनी, वेदप्रकाश सैनी,आशकार पाशा,ब्रजलाल जाटव,दिलप्रीत सिंह, नागभारती, लुकमान खान, योगेंद्र यादव वाहन सिंह, क्यामुद्दीन सैफी, मोहन यादव, बालकिशन शर्मा, शंकर लाल सैनी सरदार पाल, राजीव विश्नोई, सर्वेश प्रजापति, विनय प्रसाद, रोहित कुमार रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.