सादगी से मनाई गई पूर्व केंद्रीय मंत्री जगदम्बी प्रसाद यादव की 26वीं पुण्यतिथि
मुंगेर, जून 21 -- मुंगेर, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी मुंगेर जिला इकाई द्वारा शनिवार को श्रद्धेय स्वर्गीय जगदम्बी प्रसाद यादव की 26वीं पुण्यतिथि मनाई गई। यह आयोजन जिला महामंत्री अम्ब्रीश चन्द्र सिंह उर्फ डिक्की सिंह के लाल दरवाजा स्थित आवास पर हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष शंभूशरण राय ने की, जबकि मंच संचालन निवर्तमान जिला महामंत्री अरुण कुमार सिंह ने किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष शंभूशरण राय ने कहा कि जगदम्बी बाबू 1982 से 1984 तक बिहार में भारतीय जनता पार्टी के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष रहे। जिला महामंत्री डिक्की सिंह ने उनके ऐतिहासिक कार्यों को याद करते हुए बताया कि जगदम्बी बाबू 1977 से 1979 तक प्रथम लोकतांत्रिक गठबंधन सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री रहे थे। इस अवसर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.