सिद्धार्थ, मार्च 21 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। ईरान के सुप्रीम लीडर सैयद अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत को शहादत मानकर शिया समुदाय के लोग ईद का त्योहार सादगी से मनाएंगे। नए वस्त्र आदि का प्रयोग नहीं करेंगे, केवल ईद की विशेष नमाज ही अदा की जाएगी। यह जानकारी डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर स्थित जामा मस्जिद के मौलाना शाहकार हुसैन जैदी ने दी। उन्होंने बताया कि सैयद अयातुल्लाह खामेनेई शिया समुदाय के धर्मगुरु रहे हैं। जिनके अमेरिका व इजरायल के संयुक्त सैन्य कार्रवाई में हुई शहादत से शिया समुदाय के लोग दुखी है। ऐसे में ईद के त्योहार को लेकर निर्णय लिया गया है कि हल्लौर में केवल विशेष नमाज अदा की जाएगी। सादगी से ईद का त्योहार मनाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...