औरैया, फरवरी 23 -- फफूंद, संवाददाता। नगर के मोहल्ला मेवातियान में रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों ने शिरकत की। रमजान के मुकद्दस महीने में आयोजित कार्यक्रम सादगी और आपसी भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ। रोजा इफ्तार का आयोजन शकील अहमद खान के आवास पर किया गया। इफ्तार से पूर्व कुरआन शरीफ की तिलावत की गई और रमजान की फजीलत पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने बताया कि रमजान का महीना सब्र, इबादत, नेकी और जरूरतमंदों की मदद का पैगाम देता है। मगरिब की अजान होते ही रोजेदारों ने खजूर और पानी से रोजा खोला। इसके बाद फल, पकौड़ी, चना और शरबत के साथ इफ्तार किया गया। इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज जमाअत से अदा की गई। नमाज के दौरान मुल्क में अमन-चैन, तरक्की, भाईचारा और खुशहाली की दुआ मांगी गई। मौजूद लोगों ने कहा कि रमजान इंसानियत और आपस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.