झांसी, मार्च 21 -- ..लकदक कुर्ता पायजामा, ..सिर पर रंग-बिरंगी टोपी, ..महकती इत्र की खुशबू, ..दुआओं को उठते हाथ और मौका 30 दिनी रोजों के बाद ईदुल-फितर। शनिवार को सादगी व एहतेराम से ईद की नमाज अदा हुई। ईदगाह सहित शहर के विभिन्न मस्जिदें इबादत की खुश्बू से महक उठी। मुस्लिमों ने अल्लाह के दर पर सजदे में सिर झुकाकर कौम की खुशहाली व अमनो-अमान की दुआएं मांगी। नमाज बाद सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की। शनिवार रानी के शहर में ईदुल-फितर मेल-मुहब्बत-भाईचारा के साथ मनाया गया। गांवों से लेकर शहर तक मुस्लिमों में गजब उत्साह रहा। बाहर दतिया गेट स्थित मुख्य ईदगाह पर सुबह से ही नमाज के लिए मुस्लिम एकत्र होने लगे थे। बड़े-बुजुर्गों संग बच्चे भी नमाज अदा करने पहुंचे। मुख्य ईदगाह में शहर काजी व पेश इमाम मुफ्ती साबिर कासमी ने ईदुल-फितर की नम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.