औरैया, फरवरी 28 -- फफूंद, संवाददाता। नगर के मोहल्ला मेवातियान में अली हसन खान के आवास पर सादगीपूर्ण माहौल में रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इसमें नगर के रोजेदार बड़ी संख्या में शामिल हुए और आपसी भाईचारे के बीच रोजा खोला। इफ्तार से पहले सभी रोजेदारों ने सामूहिक रूप से दुआ की। मगरिब की अजान होते ही खजूर और पानी से रोजा इफ्तार किया गया। इसके बाद मगरिब की नमाज अदा की गई, जिसमें मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और आपसी सौहार्द के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। मौजूद उलेमा ने कहा कि रमजान का महीना सब्र, इबादत और जरूरतमंदों की मदद का पैगाम देता है। रोजा इंसान को आत्मसंयम और दूसरों के प्रति संवेदनशील बनाता है। उन्होंने सभी से आपसी सौहार्द और एकता बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। आयोजक अली हसन खान ने आए हुए सभी रोजेदारों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.