पटना, मई 8 -- जदयू के प्रदेश प्रवक्ता हिमराज राम ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार अपनी पहचान विरासत से नहीं, बल्कि संस्कार, सादगी और समर्पण से बना रहे हैं। वे शुक्रवार को सोशल मीडिया संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के पुत्र होने के बावजूद निशांत ने कभी भी पारिवारिक प्रभाव या राजनीतिक विरासत का प्रदर्शन नहीं किया। उन्होंने सादगी, संयम और सेवा के मार्ग को चुना है। यही कारण है कि आज वे समाज के हर वर्ग के बीच सम्मान और विश्वास का प्रतीक बनते जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- ईमानदारी से काम करेंगे, अंतिम व्यक्ति तक इलाज पहुंचाएंगे; स्वास्थ्य मंत्री का पद संभालते ही क्या बोले निशांत कुमार यह भी पढ़ें- नीतीश ने निशांत को दिया सफल राजनेता बनने का मंत्र, क्या बोले पापा- बेटे ने सब बताया यह भी पढ़ें- नीतीश के बेटे की CM सम्राट के साथ के...