संभल, फरवरी 17 -- नगर पंचायत के बड़े इमाम बारगाह मोहल्ला गरबी में मशहूर नोहेखां मकसूद हसन के चेहलुम के अवसर पर रविवार शाम को आयोजित मजलिस को लखनऊ से पधारे शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जब्बाद नकवी ने संबोधित किया। मौलाना ने कहा कि दुनिया में ताकत के बल पर दबाव बनाने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने धार्मिक संदर्भ देते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि जुल्म और अन्याय का अंत निश्चित है। मौलाना ने लोगों से आह्वान किया कि वे सादगी अपनाएं और अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाएं। उन्होंने कहा कि इस्लामी परंपरा के अनुसार रसूल के बारह उत्तराधिकारी बताए गए हैं। उन्होंने हदीस का हवाला देते हुए कहा कि जो अपने समय के इमाम को नहीं पहचानता, वह अज्ञानता की मौत मरता है। मौलाना ने हजरत इमाम मेहदी अलैहिस्सलाम के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला और उनके प्रकट होने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.