हजारीबाग, अप्रैल 3 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि गुड फ्राइडे के अवसर पर जिले के विभिन्न चर्चों में इसाई समुदाय के लोगों ने विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हुए श्रद्धालुओं ने उपवास रखा और शांति, प्रेम एवं मानवता के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।सुबह से ही चर्चों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। विशेष प्रार्थना सभा में प्रभु यीशु के क्रूस पर चढ़ाए जाने की घटना का स्मरण किया गया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और बाइबिल पाठ के माध्यम से उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश लिया। कार्यक्रम के दौरान गिरजाघरों में सादगी का विशेष ध्यान रखा गया। कई स्थानों पर जुलूस और क्रूस यात्रा भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूरे वातावरण में शांति, अनुशासन और भक्ति का माहौल देखने को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.