श्रावस्ती, अप्रैल 19 -- श्रावस्ती। पुलिस परिवार परामर्श केंद्र श्रावस्ती में शनिवार को पुलिस ने दंपती के मध्य सुलह समझौता कराकर मनमुटाव को दूर कराया। सोनवा क्षेत्र के ग्राम दमोह के मजरा डोमो निवासी मन्नी व गिलौला क्षेत्र के ग्राम बागवानी के मजरा अगडीहा निवासी इस्लाम के मध्य कुछ दिनों से मनमुटाव की स्थिति बनी हुई थी। मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचने पर पुलिस ने दोनों को समझा बुझाकर सुलह समझौता कराया। इस मौके प्रभारी उप निरीक्षक शिवशरण गौड़, महिला थाना प्रभारी पुष्पलता, महिला आरक्षी नीतू कुशवाहा आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.