प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 19 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। शादी के बाद पहली होली पर मायके आई गर्भवती युवती की उसके प्रेमी ने हत्याकर शव नहर में फेंका था। प्रेमी की शादी तय होने लगी तो युवती साथ रहने की जिद करने लगी। प्रेमी ने समझाने का प्रयास किया तो वह मारपीट करने लगी। प्रेमी ने टायर के गोदाम में उसकी हत्या कर और रात को शव कार से ले जाकर संग्रामगढ़ इलाके में नहर में फेंक दिया। एसपी दीपक भूकर ने गुरुवार दोपहर पुलिस लाइन स्थित सई काम्प्लेक्स में पत्रकारों को बताया कि लालगंज कोतवाली के मदनगढ़ बेलहा निवासी 25 वर्षीय युवती की एक साल पहले रायबरेली में शादी हुई थी। वह इस बीच अपने मायके आई और 15 मार्च को अल्ट्रासाउंड कराने की बात कहकर लालगंज के लिए निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। मंगलवार को संग्रामगढ़ के अशोगी गांव के पास नरई नहर में उसका शव पाया गया।मोबाइ...