हिन्दुस्तान संवाददाता, मार्च 5 -- यूपी के बस्ती में कलवारी थानाक्षेत्र में सोमवार देर रात दुष्कर्म के आरोपी ने बिस्तर पर सोते समय 12वीं की छात्रा को गोलियों से भून दिया। हमलावर ने छात्रा के सीने और सिर पर गोलियां मारीं। पास में ही दूसरे बिस्तर पर सो रहे भाई और मां ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो महिला के सीने पर असलहा तान दिया और धमकाते हुए भाग निकला। वारदात की सूचना मिलते ही एएसपी श्यामकांत, सीओ कलवारी संजय सिंह के साथ कलवारी व नगर थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। छात्रा को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। एएसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी मंदीप समेत नौ लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। चार आरोपितों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। मृतका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.