फिरोजाबाद, जून 20 -- फिरोजाबाद, अविवाहित जीजा और विवाहित सलहज एक साथ जी नहीं पाए तो नहर में छलांग लगाकर जान दे दी। उनके बीच पिछले तीन साल से प्रेम संबंध थे। दोनों आए दिन चोरी-छिपे मिलते थे। जब जानकारी होने पर परिजनों ने विरोध किया तो मिलने में बाधा आने लगी और दोनों ने एक साथ नहर में दुपट्टे से हाथ बांधकर जान दे डाली। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। शुक्रवार रात शिकोहाबाद नहर में एक युवक और महिला का शव भूड़ा नहर में मिले थे। दोनों के हाथ दुपट्टा से बंधे हुए थे। युवक की जेब से मिली घड़ी, पर्स, मोबाइल और आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान 24 वर्षीय जितेंद्र पुत्र उमेश निवासी सहनुवा थाना अवागढ़ जिला एटा के रूप में हुई थी। जबकि देर रात मोर्चरी पहुंचे थाना जसराना के गांव नगला फकीरा निवासी उदय सिंह ने महिल...