गाज़ियाबाद, फरवरी 11 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के नीति खंड में एक युवक ने साथ में खेलने से रोके जाने पर एक किशोर के गले की हड्डी तोड़ दी। किशोर के पिता ने युवक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। नीतिखंड तीन निवासी महेश चंद्र वर्मा ने बताया कि 13 जनवरी को उनका 13 वर्षीय बेटा सिद्धांत वर्मा अपने हम उम्र दोस्तों के साथ घर के सामने स्थित पार्क में खेल रहा था। उसकी समय पास में रहने वाला अर्नव त्यागी वहां पहुंचा। अर्नव ने अपने से कम उम्र के बच्चों के साथ खेलने की जिद की, लेकिन सिद्धांत और अन्य बच्चों ने साथ में खेलने से मना कर दिया। आरोप है कि खेलने से इनकार करने पर अर्नव ने उनके बेटे का सिर पकड़ कर दीवार में दे मारा और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। उनका बेटा गंभीर रूप से घ...