साथी ही हत्या पर वकीलों में रोष, हड़ताल
भदोही, अप्रैल 13 -- भदोही, संवाददाता। मिर्जापुर में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या के मामले में कालीन नगरी के वकीलों में आक्रोश रहा। भदोही बार एसोसिएशन भदोही के अधिवक्ताओं ने सोमवार को न्यायिक कार्य का विरोध किया। साथ ही अधिवक्ताओं को व्यापक सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। बार के अध्यक्ष महेंद्र कुमार बिंद ने कहा कि जिस तरह से मिर्जापुर में अधिवक्ता की हत्या की गई, वह चिंता की बात है। दूसरों के लिए लड़ने वाले वकीलों की सुरक्षा भगवान भरोसे चल रही है। पूर्व महामंत्री मुलायम सिंह यादव ने असलहा लाइसेंस देने के साथ ही सख्त कानून बनाने की मांग किया। इस मौके पर संदीप कुमार यादव, बनारसी, अच्देलाल, अनुराग पांडेय, पुष्पराज पांडेय आदि रहे। यह भी पढ़ें- साथी की हत्या पर न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता उधर, लगातार तीसरे दिन भी काम ना होने के कारण दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.