पूर्णिया, अक्टूबर 2 -- कसबा, एक संवाददाता। कसबा प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में साथी संस्था आकृति की ओर से विभिन्न शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियां संचालित की जा रही है। इन्हीं कार्यक्रमों की जानकारी लेने के उद्देश्य से फ्रांस से आए साथी संस्था आकृति के संस्थापक जेवियर और मौथा ने मलहरिया पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय देवधा विशनपुर का दौरा किया। विद्यालय पहुंचने पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनका स्वागत किया। संस्थापक ने विद्यालय में संचालित परियोजना आधारित शिक्षण, गृह निर्माण, खेलकूद, बाल संसद, मीना मंच सहित अन्य गतिविधियों का बारीकी से अवलोकन किया और उनकी सराहना की। उन्होंने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई और विद्यार्थियों के शत-प्रतिशत विद्यालयी पोशाक में होने पर भी प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से बातचीत क...