फतेहपुर, फरवरी 22 -- गाजीपुर। थाना क्षेत्र के असोथर रोड स्थित सरकी बंवारा के बीच बनी पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक के मरणासन्न हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं उसका साथी घायल अवस्था में मिला। राहगीर की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां एक को डाक्टर ने मृत घोषित कर दूसरे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक के परिजनों ने साथी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया सड़क हादसा मान रही है। नरैनी गांव निवासी 30 वर्षीय विजय कुमार और संदीप संवारा गांव डांस का कार्यक्रम देखने गए थे। रविवार सुबह दोनों सरकी बंवारा के बीच बनी पुलिया के पास घायल पड़े थे, जबकि कुछ दूरी पर उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी। पुलिस ने दोनों को एम्बुलेंस से गाजीपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.