हमीरपुर, अप्रैल 17 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कस्बा के एक मोहल्ले में गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सरकारी कोटे से राशन लेकर लौट रही 12 वर्षीय किशोरी को उसी का चचेरा भाई अपने एक साथी संग बाइक में बैठाकर धर्मेश्वर बाबा मोहल्ले ले गए, जहां दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। दूसरे दिन तड़के बच्ची घर लौटी तो बदहवास थी। परिजन अनहोनी को भांप चुके थे। ठीक से होश में आने के बाद परिजन उसे लेकर 15 अप्रैल को थाने पहुंचे, जहां दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा में मामला दर्ज कर चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पढ़ें- सुमेरपुर में साथी संग मिलकर चचेरी बहन से किया गैंगरेप उसके साथी की तलाश की जा रही है। पीड़ित किशोरी के पिता ने थाने में दी तहरीर के हवाले से बताया कि 11 अप्रैल क...