साथी-बीएचयू में दिया मास्कलेस लेजर लिथोग्राफी का प्रशिक्षण
वाराणसी, सितम्बर 3 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू स्थित सोफेस्टिकेटेड एनालिटिकल एंड टेक्निकल हेल्प इंस्टीट्यूट (साथी बीएचयू) में मास्कलेस लेजर लिथोग्राफी पर दो दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। बुधवार को कार्यशाला के दूसरे और अंतिम दिन कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। कार्यशाला में प्रतिभागियों को उन्नत लिथोग्राफी तकनीकों, लेजर राइटिंग, क्लीनरूम प्रोटोकॉल और सेमीकंडक्टर डिवाइस निर्माण प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कुलपति ने प्रतिभागियों को सेमीकंडक्टर प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और उन्नत डिवाइस फैब्रिकेशन जैसे उभरते क्षेत्रों में नवाचार एवं अनुसंधान कार्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय में उपलब्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.