भदोही, मार्च 19 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। मिर्जापुर में गंगा में डूबे 16 वर्षीय छात्र मृदुल मिश्र का शव गुरुवार को जिले के जेठूपुर गांव पहुंचा। एकलौते बेटी की मौत से स्वजनों में कोहराम मच गया। जेठूपुर के शिव सुन्दर मिश्रा के बेटे मृदुल मिश्रा घोसिया स्थित एक कॉलेज में हाईस्कूल में पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार को नवरात्र के पहले दिन होने से पड़ोसी और दोस्त कृष्णा मिश्रा के साथ मृदुल गंगा स्नान करने मिर्जापुर के भोगांव गंगा घाट गया था। घाट पर पहुंचकर वह स्नान करने लगा जबकि उसके दोस्त मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। इसी बीच, मृदुल गहरे पानी में चला गया। दोस्तों के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। चील्ह थाने की पुलिस को सूचित किया गया। गोताखोरों की मदद से शव को बरामद किया गया।पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार दोपहर बाद शव गांव आने के बाद स्वजनों म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.