साथी पोर्टल से होगी बीजों की निगरानी, किसानों को मिलेगी पूरी जानकारी
कन्नौज, जुलाई 14 -- कन्नौज। किसानों को अब बीज खरीदते समय उसकी गुणवत्ता और विश्वसनीयता को लेकर असमंजस में नहीं रहना पड़ेगा। प्रदेश सरकार की ओर से शुरू किए गए "साथी पोर्टल" के जरिए बीज उत्पादन से लेकर उसके वितरण तक की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोड़ा जा रहा है। इससे किसानों को प्रमाणित और गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के साथ ही नकली बीजों की बिक्री पर भी प्रभावी रोक लगाने की तैयारी की गई है। नई व्यवस्था की जानकारी देने के लिए कृषि भवन स्थित सभागार में कृषि विभाग की ओर से किसानों के साथ जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता ने की। इस दौरान अधिकारियों ने किसानों को पोर्टल के उपयोग और इसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी。 यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: साथी पोर्टल पर लाइसेंस दर्ज कराएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.